परीक्षा देने जा रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
बाराबंकी : शेखवापुर की रहने वाली शालिनी रावत बुधवार की सुबह दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने के लिए जा रही थी। सड़क हादसे में छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। परीक्षा देने जा रही छात्रा शालिनी रावत को रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र-छात्राएं सुबह परीक्षा केंद्र जा रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को सीएचसी अस्पताल रिकैटनगर पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मासूम छात्रा की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मौके पर टिकैतनगर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद


No Previous Comments found.