कंपोजिट विद्यालय चिलौकी में ब्लॉक स्तरीय भारत स्काउट-गाइड कैडेट रैली का आयोजन

बाराबंकी : कंपोजिट विद्यालय चिलौकी में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड की सर्वोत्तम कैडेट रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार का विद्यालय के बच्चों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में मानसिक, बौद्धिक, चारित्रिक और सामाजिक गुणों का विकास होता है। उन्होंने विद्यालय परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस दौरान स्काउट, गाइड और बुलबुल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोमनाथ राजपूत, जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, एआरपी आशीष शुक्ला, सुरेश चंद्र, विश्वनाथ वर्मा, नरेंद्र कुमार, सुमन वर्मा, शालिनी, स्वास्थ्य संगिनी संगीता वर्मा, ममता द्विवेदी, गरिमा, निहारिका सिंह, राहुल कुमार, रामहित वर्मा सहित अभिभावकगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.