विकासखंडस्तरीय सड़़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बाराबंकी : हरख विकास खण्ड में दिनांक 25 /02/2026 को सड़क सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र सतरिख, हरख में कविता,भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में किया गया। जिसमें कक्षा 6 से 8 तक अध्ययनरत बच्चों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी आकर्षक एवं उद्देश्य पूर्ण पोस्टर बनाए, कविता एवं भाषण के माध्यम से अपने विचारों को प्रस्तुत किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय सहेलिया की छात्रा मुस्कान , उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरा उस्मा के छात्र अनिकेत ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान उच्च प्राथमिक पंडरा के छात्र मो. जैद ने प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक हरख की छात्रा तान्या ने प्रथम स्थान , द्वितीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय तमरसेपुर की छात्रा हेमा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मचौची की छात्रा जानवी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आस्था उच्च प्राथमिक विद्यालय खानपुर, द्वितीय स्थान कंपोजिट विद्यालय बरबसौली की छात्रा पूजा ने एवं तृतीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय सतरिख की छात्रा नायला अंसारी ने प्राप्त किया।प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने में समस्त ए आर पी एवं शिक्षकों ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को उत्साहवर्धन स्वरूप पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.