जिला अध्यक्ष मो0 मोहसिन की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
बाराबंकी : जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन की अगुवाई शहर एवं जिला के तमाम कांग्रेेसीगणो ने जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन के माध्यम से सम्बोधित कर बताया है कि वर्तमान सरकार तानाशाही की सारी सीमाये पार कर चुकी है। सरकार के क्रियाकलापो से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को अति0 मजिस्ट्रेट शिवकुमार वर्मा को ज्ञापन देते हुयेे सादर अवगत कराना चाहते है कि वर्तमान भाजपा सरकार सही बात सुनाना व करना ही नही चाहती है जो सच बात कहे उसकी बात को दबाई जाती है। अपनी बात रखने वाले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरा नन्द सरस्वती जी एवं उनके शिष्यो को अनावश्यक परेशान व प्रताणित करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां एक ओर कुम्भ के दौरान मौनी अमावस्या के पुण्य अवसर पर पुलिस द्वारा उन्हे व उनके शिष्यो को प्रताणित करने का काम सरकार की शह पर किया गया वही अब शंकराचार्य उनके शिष्य स्वामी मुकुन्दानन्द ब्रम्हचारी सहित अज्ञात लोगो के साथ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज करायी है। मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि हम कांग्रेसीगण भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 धार्मिक स्वतंत्रता तथा धार्मिक सम्प्रदायो के अध्यात्मिक पद जिसमें शंकराचार्य का भी एक पद है जिसकी मान्यता एवं परम्परा एतिहासिक परिपाटियो द्वारा निर्धारित होती है तथा हम कांग्रेसीगण इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्तियो की पृष्ठिभूति उनकी परिस्थितियों तथा संभावित प्रेरक तत्वो का निष्पक्ष परीक्षण एवं पारदर्शी जांच की मांग करते है।ज्ञापन देने वालो में मुख्यरूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, राकेश तिवारी एडवोकेट, मो0 इजहार एडवोकेट, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव शिव शंकर शुक्ला, पूर्व प्रवक्ता एवं जिला उपाध्यक्ष सरजू शर्मा, के0सी0 श्रीवास्तव, अखिलेश वर्मा, रामहरख रावत, सना चौधरी, गुरूदीन गौतम, मो0 हसीब, महेन्द्रपाल वर्मा, अनुराग यादव, कमल भल्ला, आरिफ करपिया, अजीत वर्मा, राजेन्द्र सोनी, अखिलेश यादव, दिलशाद वारसी, जयन्त गौतम, फरहान किद्वाई, रमेश कश्यप, राजेन्द्र धामी मुख्यरूप से उपस्थित थे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद


No Previous Comments found.