दि बार एसोसिएशन तहसील फतेहपुर का चुनाव हुआ सम्पन्न

बाराबंकी - दि बार एसोसिएशन  तहसील फतेहपुर में गुरुवार को सम्पन्न हुए वार्षिक चुनाव में प्रेमचन्द्र पाल नए अध्यक्ष चुने गए। महामंत्री पद पर मनीष श्रीवास्तव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी चुने गए। उपाध्यक्ष पद सर्वेश श्रीवास्तव को मिला। कुल 176 वोट थे। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला था। जिसमे प्रेमचन्द्र पाल को 106 मत व करीबी प्रत्याशी प्रदीप कुमार निगम को 53 मत मिले। प्रेमचन्द्र पाल 53 मतों के अंतर से विजयी रहे। तीसरे प्रत्याशी हरीश मौर्य को 13 वोट हासिल हुए। चार मत अवैध घोषित किए गए। महामंत्री के लिए आधा दर्जन उम्मीदवार मैदान में थे। जिसमें मनीष श्रीवास्तव ने करीबी मुकाबले मे राम औतार को 4 मतों से पराजित किया। मनीष को 51तथा राम औतार को 47वोट प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में अनीत रावत को 9 ,संजय सिंह को 13, अमर सिंह वर्मा को13 व कुबेर सिंह को 37 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के सीधे मुकाबले में राजीव नयन तिवारी ने सतीश वर्मा को 16 मतों के अंतर से पराजित किया। राजीव को 96 वोट तथा सतीश ने 80मत प्राप्त किए। इसी तरह उपाध्यक्ष दित्तीय पद पर सर्वेश श्रीवास्तव व गणेश शंकर मिश्रा आमने सामने थे। जिसमें सर्वेश को 105 मत व गणेश शंकर मिश्रा को 71 वोट हासिल हुई। सर्वेश 34मतों से जीते। इसके अलावा अन्य पदों पर एक एक नामांकन होने से उपाध्यक्ष प्रथम के लिए सत्यदेव गुप्ता, संयुक्त मंत्री प्रशासन पर सुनील सिंह, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर अजय सिंह, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पर शैलेन्द्र श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष पद पर रंगनाथ त्रिपाठी के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए अनुज जोशी व नियाज वारिस का निर्विरोध चुना जाना पहले ही तय हो चुका था। चुनाव अधिकारी मुरलीधर वर्मा, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, पौरुष श्रीवास्तव, अलीउद्दीन शेख ने चुनाव सम्पन्न कराया। इल्डर्स कमेटी के चैयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव व अन्य सदस्य मौजूद थे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.