दो मोटरसाइकिल की टक्कर से ग्राम विकास अधिकारी हुए घायल

बाराबंकी : सड़क दुर्घटना में ग्राम विकास अधिकारी हुये चोटिल संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार। गुरुवार को कस्बा बदोसरांय मे अपराह्न 1 बजे राजाराम  गुप्ता रेस्टोरेंट के सामने तेजी से जा रही बाइक ने विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी वीरेन्द्र तिवारी को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक भी चोटिल हुआ। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पंहुचाया जहा वीरेन्द्र तिवारी का उपचार चल रहा है।बाइक सवार को मामूली चोटें आई थीं जिसका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है।उधर ग्राम विकास अधिकारी वीरेन्द्र तिवारी का उपचार संयुक्त चिकित्सालयसिरौलीगौसपुर में चल रहा है।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.