युवती ने ट्रेन के सामने लगाई छलांगः प्रेमी से फोन पर बात के बाद किया सुसाइड
बाराबंकी : बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बुधियापुर गांव निवासी रोली गौतम (22) के रूप में हुई है। वह हिंद मेडिकल कॉलेज में वार्ड आया के पद पर कार्यरत थी।ग्रामीणों की सूचना पर रेलवे ट्रैक किनारे एक युवती का शव मिला। मृतका के मौसा जगदीश प्रसाद हिंद मेडिकल कॉलेज में काम करते हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सामान के आधार पर रोली की पहचान की।इसके बाद उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी।परिजनों ने बताया कि रोली प्रतिदिन सुबह 8 बजे ड्यूटी पर जाती थी और रात 8.30 बजे तक घर लौट आती थी। घटना वाले दिन जब वह निर्धारित समय पर घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला। तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।मृतका के पिता बृजेश कुमार के अनुसार, रोली की सीतापुर के मलूकपुर, महमूदाबाद निवासी अखिलेश कुमार गौतम से पिछले पांच वर्षों से बातचीत चल रही थी। अखिलेश रिश्तेदारी में आते हैं और हाल ही में कुवैत से लौटे थे। रोली के भाई विशाल कुमार ने बताया कि घटना से पहले शाम को रोली और अखिलेश के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। जिसके बाद रोली का मोबाइल बंद हो गया था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अधिकारियों ने बताया कि कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : नफीस अहमद


No Previous Comments found.