आगामी त्यौहारों को लेकर पैदल मार्च करते हुए पुलिस प्रशासन
बाराबंकी : होली और रमजान जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।गुरुवार को कस्बा इचौली में उपजिलाधिकारी (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) तेजस के नेतृत्व में तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर मनोज कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। पैदल मार्च थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम कस्बा इचौली में निकाला गया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजार, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उपजिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली और रमजान दोनों ही भाईचारे और आपसी सौहार्द के प्रतीक पर्व हैं। सभी लोग पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी मिल-जुलकर और शांति के साथ त्योहार मनाएं। तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक ने भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
रिपोर्टर : नफीस अहमद


No Previous Comments found.