दि बार एसोसिएशन का भविष्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न जिला जज ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

फतेहपुर - बाराबंकी तहसील फतेहपुर में दि बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ/समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने  नव निर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं  गणमान्य नागरिकों तथा न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। समारोह की शुरुआत एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शीतल प्रसाद श्रीवास्तव एवं चुनाव अधिकारी मुरलीधर वर्मा द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करने से हुई। इसके पश्चात  शीतल प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाल, महामंत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी, उपाध्यक्ष प्रथम सत्यदेव गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वितीय सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री प्रशासन सुनील कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय शैलेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रंगनाथ त्रिपाठी संयुक्त मंत्री प्रशासन अजय सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य अनुज जोशी और निजाम वारिस शामिल रहे। इस अवसर पर ग्राम न्यायालय फतेहपुर के न्याय अधिकारी ललित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें विश्वास है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करेंगे। तथा न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्य अतिथि जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया की नई कमेटी बार एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही अधिवक्ताओं को अपनी भूमि पर ग्राम न्यायालय संचालित होता हुआ दिखाई देगा। इसके लिए उच्च न्यायालय के मानकों के अनुरूप उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है और भूमि उपलब्ध होते ही ग्राम न्यायालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश यादव ने किया जिनकी शैली ने पूरे समारोह में विशेष आकर्षण पैदा कर दिया। समझ में भारी संख्या में अधिवक्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.