नूरीजामा मस्जिद मे तीन-तीन पारों के साथ तरावी की नमाज हुई मुकम्मल
बाराबंकी : कटरा नूरी जामा मस्जिद स्थित रमजानुल मुबारक की बरकतों के साए मे नूरीजामा मस्जिद मे तीन-तीन पारों के साथ तरावी की नमाज मुकम्मल हुई! हाफिज आकिब साहब ने रोजाना तीन पारे तिलावत कर महज दस दिनों मे मुकम्मल एक कुरआन शरीफ सुनाने की सआदत हासिल की तरावी की नमाज मे बड़ी ही तादात मे नमाजियो ने शिरकत की ओर पूरी अक़ीदत के साथ कुरआन पाक को सुना और मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना कारी मोईनुद्दीन साहब जामई सीतापुरी कुरान की फ़जीलत पर लोगो के सामने बहुत अच्छा बयान फ़रमाया जिसमे मुल्क व मिल्लत की तरक्की अमन -ओ -अमान ओर खुशहाली की दुआएँ की गई! इस मौके पर मस्जिद साहब की महेनत ओर खिदमत का सराहा तथा तमाम नमाजियो और इंतजामिया का शुक्रिया अदा किया उन्होंने उम्मीद जताई कि अल्लाह ताला सबकी इबादत कबूल फरमाए और रमजान की बरकतें हमेशा कायम रखे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.