स्वर्गीय अहमद नईम ख़ाँ की 19वीं पुण्यतिथि ज़िला बार अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में मनाई गयी

बाराबंकी : ज़िला बार एसोसिएशन, बाराबंकी के सभागार में फ़ौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्वर्गीय अहमद नईम ख़ाँ की 19वीं पुण्यतिथि ज़िला बार के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मनाई गयी | ज़िला बार के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने कहा कि अहमद नईम ख़ाँ सी.आर.पी.सी. के अच्छे जानकार थे | वो कहते थे कि अच्छा वकील बनने के लिए पढ़ना ज़रूरी है | ज़िला बार एल्डर कमेटी के सदस्य एम.के. सिंह ने कहा कि अहमद नईम जूनियर एडवोकेट का बहुत ध्यान रखते थे और उनकी मदद भी करते थे | ज़िला बार के पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह ने कहा कि नईम साहब बड़े वक़ील के साथ बड़े इंसान भी थे | उनके जूनियर रहे ज़िला बार के  पूर्व अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई ने कहा कि बाबू जी समय की पाबन्दी पर ख़ास ध्यान देते थे | पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, रघुराज वर्मा व हरीश अग्निहोत्री ने कहा कि अहमद नईम ख़ाँ जैसे अधिवक्ता बड़ी मुश्किल से मिलते हैं। जो वक़ालत में अच्छी पैठ रखते हों | कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि नईम साहब कहते थे कि अच्छी वक़ालत के लिए वक़ील को सदैव क़ानून की नई-नई किताबें पढ़नी चाहिए | कार्यक्रम का संचालन उनके ज्येष्ठ पुत्र अधिवक्ता हुमायूँ नईम खान ने किया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रमन लाल द्विवेदी, मालिक अमीनुद्दीन, कौशल किशोर त्रिपाठी, नरेश कुमार सिंह, रितेश मिश्रा, अशोक वर्मा, पवन मिश्रा, शाहीन अख़्तर, राकेश त्रिवेदी, निशात अहमद, अख़्तर सिद्दीक़ी, रामराज यादव, श्रीमती राना खान, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रमाकांत शुक्ला, दानिश सिद्दीक़ी, काशीराम यादव, राजेन्द्र चौहान, प्रमोद यादव, प्रदीप वर्मा, श्याम बाबु शुक्ला, मोनू आदि अधिवक्ता थे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.