उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
बाराबंकी : आज महीने के प्रथम शनिवार को उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दिवस में विभिन्न विभागों से कुल 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को दिये ज़रूरी दिशा निर्देश
विवरण:
1. राजस्व विभाग: 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 02 निस्तारित, 07 अवशेष।
2. पुलिस विभाग: 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 01 निस्तारित, 13 अवशेष।
3. विकास विभाग: 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 04 अवशेष।
4. खाद्य एवं रसद विभाग: 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 01 निस्तारित, 04 अवशेष।
5. विद्युत विभाग: 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 03 अवशेष।
6. नगर निकाय: 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 01 अवशेष।
7. महिला कल्याण विभाग: 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 01 अवशेष।
8. जल निगम: 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 01 अवशेष।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार फतेहपुर वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार. कुर्सी अंकिता पाण्डेय, बी डी ओ, फतेहपुर, बी डी ओ निंन्दुरा, खण्ड अभियंता विद्युत फतेहपुर मनोज यादव, नगर पंचायत फतेहपुर से मोहम्मद नदीम,
स्वास्थ्य विभाग, सहित सभी विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, इसके अलावा सर्किल के सभी थानों के उप निरीक्षक मौजूद रहे ।
रिपोर्टर : नफीस अहमद


No Previous Comments found.