मसौली पुलिस की सतर्कता एवं सूझ बूझ से दम्पति एक साथ रहने को हुए राजी
बाराबंकी - शनिवार को थाना मसौली के मिशन शक्ति केंद्र पर थाना क्षेत्र के ग्राम डुबकी निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने और गाली-गलौज करने की शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत पर दोनों पक्षों को उपनिरीक्षक रमेश चंद्र व महिला आरक्षी रेवती ने बुलाकर उनकी बात सुनी और समझाने-बुझाने का प्रयास किया। बातचीत के दौरान पति ने अपनी पत्नी से माफी मांगी और भविष्य में कभी भी मारपीट या प्रताड़ित न करने का भरोसा दिया। क्षेत्र में उप निरीक्षक रमेशचंद्र,व महिला आरक्षी रेवती की भूरि भूरि प्रसंशा हो रही है। पुलिस के समझाने पर पीड़ित महिला ने बताया कि वह इस मामले में आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती है। दोनों पक्षों की सहमति से सुलहनामा लिखा गया। इसके बाद पीड़ित महिला ने अपना घर बचाने और पति को समझाने में सहयोग के लिए थाना मसौली की मिशन शक्ति टीम का धन्यवाद दिया और वह अपने पति के साथ खुशी-खुशी ससुराल चली गई।
रिपोर्टर - नफीस अहमद

No Previous Comments found.