पुस्तैनी भूमि पर दो पक्षों में हुई थी जमकर मारपीट कोर्ट के आदेश पर एक दर्जन से अधिक लोगों पर मुकदमा

बाराबंकी - पांच माह पूर्व पुस्तैनी भूमि पर खरही लगाने को लेकर दो पक्षों मे हुई जमकर मारपीट के एक मामले मे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नम्बर 38 के आदेश पर एक दर्जन से अधिक लोगो पर अपराधिक मुकदमा थाना मसौली मे दर्ज किया गया है। बताते चले कि मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकलिया मे गत 10 अक्टूबर को गाटा संख्या 602 रकबा 9 एअर जो राजस्व अभिलेखो मे इदरीश पुत्र अमीरे के नाम दर्ज है उक्त भूमि के बगल मे ही स्थित रामक्रेश की गाटा संख्या 600 भूमि है रामक्रेस इदरीश की उस भूमि को कब्जाने को लेकर कई बार पूर्व विवाद हो चुका था जिसको लेकर थाने पर कई बार समझौता होने के बाद भी रामक्रेस पक्ष के लोग कब्जा नही छोड़ रहे है। इदरीश द्वारा मामला न्यायालय मे पेश करने पर कोर्ट नंबर 13 ने आदेश जारी कर स्थगन आदेश दिया था लेकिन गत 8 अक्टूबर को रामक्रेस ने पुआल की खरही लगा दी जिसकी शिकायत इदरीश ने थाना मसौली मे की परन्तु पुलिस ने कोई ध्यान नही दिया।  

10 अक्टूबर की सुबह इदरीश ने भी उसी जमीन पर खरही लगाने लगे तभी रामक्रेस,विकास,रामहेत पुत्रगण रामसेवक,अमर यादव पुत्र संतराम,रमई पुत्र अरविन्द, राकेश,रामकिशुन लाठी डंडो से हमला कर दिया और देखते ही देखते दोनो पक्षों से लाठी डंडा चलने लगे और मारपीट मे मो0 सलीम,मो0 सिद्दीक पुत्रगण मैकु घायल हो गये थे। थाने पर शिकायत के बाद भी पुलिस की कार्यवाही ने होने से घायल पक्ष साबिर अली पुत्र पैरु ने न्यायालय की शरण ली और कोर्ट नम्बर 38 के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर विपक्षी अमर यादव,अमरेश यादव पुत्र संतराम, रमई उर्फ़ अरविन्द पुत्र रामनरेश,विकास, रामकिरेश,रामहेतु,राकेश पुत्र रामसेवक,राम सुमिरन,रामसमुझ पुत्र मोलहे सहित ग्राम रहरामऊ, टेरासानी के 6 अज्ञात लोगो के विरुद्ध थाना मसौली मे आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।

रिपोर्टर - सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.