एसएमसी सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

बाराबंकी : सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ागांव पर विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विकास खंड मसौली के एसएमसी अध्यक्षों, सचिवों और प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना, एसएमसी सदस्यों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा विद्यालय विकास योजना और अनुदान के सही उपयोग के बारे में जानकारी देना है। साथ ही उन्होंने सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने विद्यालय विकास योजना, बच्चों की नियमित उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने, विद्यालय की भौतिक सुविधाओं की समीक्षा तथा स्वच्छता और सुरक्षा में समुदाय की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

प्रशिक्षणदाता अमित कुमार वर्मा, काजल वर्मा और महेंद्र सिंह रावत ने कार्यशाला का कुशल संचालन किया।
इस अवसर पर एआरपी आदित्य वर्मा, गरिमा मिश्रा, विश्वनाथ वर्मा, जमाल खां, लवलेश यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, मीना बांसफोर, मो. फैसल, अनीता भारती, नेहा मौर्या तथा गुणवत्ता समन्वयक विनोद वर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.