कस्बा रसौली की जामा मस्जिद में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन तमाम हाफिजों का हुआ सम्मान

मसौली बाराबंकी : पवित्र माह रमज़ान के अठारहवें रोज़े के अवसर पर रविवार को कस्बा रसौली स्थित जामा मस्जिद शहन में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।इस इफ्तार पार्टी का आयोजन समाजसेवी व प्रधान पद प्रत्याशी सरताज आलम उर्फ़ कल्लू द्वारा किया गया।इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के बड़ी संख्या में रोजेदारों ने पहुंचकर रोज़ा इफ्तार किया और मुल्क में अमन-चैन व भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी। रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर देश की खुशहाली, तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर सरताज आलम उर्फ़ कल्लू ने कहा कि रमज़ान का महीना बेहद पाक और बरकतों वाला महीना है। इस महीने में अल्लाह तआला एक नेकी के बदले सत्तर नेकियों का सवाब अता करता है और बंदों के गुनाह माफ फरमाता है। उन्होंने कहा कि इस मुकद्दस महीने में सभी को मिलकर देश में अमन-चैन और भाईचारा कायम रहने की दुआ करनी चाहिए। इसी क्रम में समाजसेवी सरताज आलम उर्फ़ कल्लू द्वारा गांव की विभिन्न मस्जिदों व घरों में तरावीह मुकम्मल कराने वाले डेढ़ दर्जन से अधिक हाफिजों को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हाफिज मो० अमान हाफिज मो० इरशाद, हाफिज मो० परवेज, हाफिज शहबाज आलम, हाफिज मो० अफ्फान, हाफिज अमीर हमजा, हाफिज मो० हमजा, हाफिज मो० उसामा, हाफिज मो० शहजाद, हाफिज अबू शहमा, हाफिज मो० जैद जकी, मौलाना मो० वसीम, हाफिज अब्दुल कदीर, हाफिज मो० रियाज, हाफिज मो. सालिम, हाफिज अशरफ अली, हाफिज इमामुद्दीन, हाफिज मो० फरहान व हाफिज मो० जेद जलील सहित अन्य शामिल रहे।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, हसमत अली (गुड्डू), हाजी मो. तुफैल, मोहम्मद एखलाक, मोहम्मद अहमद, हाफिज जकी, मोहम्मद आलम समेत क्षेत्र के हजारों रोजेदार मौजूद रहे और सभी ने मिलकर इफ्तार किया।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.