बाराबंकी: जिला अस्पताल में नोडल अधिकारी श्रीमती नीना शर्मा का औचक निरीक्षण

बाराबंकी : जनपद के जिला सरकारी अस्पताल में सोमवार को नीना शर्मा (आईएएस), वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं नामित नोडल अधिकारी श्रीमती नीना शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में बन रहे 50 बेड के किट केयर सेंटर (क्रिटिकल केयर यूनिट) तथा ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ शशांक त्रिपाठी , जिलाधिकारी बाराबंकी, डाक्टर अवधेश कुमार यादव , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ . जेपी मौर्या , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) जिला अस्पताल, तथा बाराबंकी सदर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी श्रीमती नीना शर्मा सीधे अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचीं और मरीजों से बातचीत कर उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली। इसी दौरान उन्होंने एक मरीज से बातचीत की, जिसने बताया कि वह ड्राइविंग का कार्य करता है। मरीज की पर्ची देखने पर उसमें बाहर की दवाइयां लिखी पाई गईं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित चिकित्सकों को सख्त हिदायत दी कि मरीजों को यथासंभव अस्पताल से ही दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं और अनावश्यक रूप से बाहर की दवाइयां न लिखी जाएं।

इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली कि ऑक्सीजन की आपूर्ति किस प्रकार की जा रही है तथा क्या बच्चों और गंभीर मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो रही है या नहीं। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। नोडल अधिकारी ने अस्पताल परिसर में बन रहे 50 बेड के किट केयर सेंटर का भी निरीक्षण किया।अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह भवन लगभग छह माह में पूर्ण होने की संभावना है। यह सेंटर शुरू होने के बाद उन गंभीर मरीजों के लिए काफी राहत देगा। जिन्हें अभी तक जिला ट्रामा सेंटर से लखनऊ रेफर करना पड़ता था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाए, मरीजों को बेहतर उपचार और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.