किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता को ज्ञापन दिया

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी : पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक ब्लाक परिसर सिरौलीगौसपुर के प्रांगण में ब्लाक अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रामसजीवन वर्मा ने संगठन के पदाधिकारी व किसानों को सम्बोधित करते हुए सिसौली में आयोजित किसान पाठशाला में पंहुचने रक्तदान करने और किसानों के आलू भण्डारण की दर न बढाने आदि विंदुओं पर चर्चा करते हुए ब्लाक अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा ने किसानों के साथ जिलाधिकारियों को सम्बोधित ज्ञापन मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता को दिया। बी डी ओ पी किसान नेताओं को आश्वस्त किया कि उनका पत्र जिलाधिकारी को भेज दिया जायेगा।इस मौके पर मोहम्मद जीसान मंगल यादव,राम उदेश गुप्ता वीरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश वर्मा प्रधान सिराजुद्दीन रामकेदार संजय बुधराम जगजीवन आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.