साईं मंदिर में मूर्ति स्थापना से पूर्व निकली भव्य शोभायात्रा, हुई प्राण प्रतिष्ठा
बाराबंकी : विकास खंड मसौली की ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला मढ़ीटोला स्थित साईं मंदिर बड़ागांव मढ़ीटोला में साईं बाबा की मूर्ति स्थापना से पूर्व गांव में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु, कन्याएं और महिलाएं श्रद्धा व भक्ति के साथ शामिल हुईं। आपको बताते चलें कि भगवान साईं की मूर्ति स्थापना उदित नारायण व उनकी पत्नी रंजना द्वारा कराई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व साईं मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो गांव के विभिन्न मंदिरों से होकर गुजरी।शोभायात्रा दुर्गा मंदिर बड़ागांव, हनुमान मंदिर बड़ागांव और काली मंदिर बड़ागांव होते हुए साईं मंदिर अमदहा पहुंची। इसके बाद पुनः साईं मंदिर बड़ागांव मढ़ीटोला में पहुंचकर कार्यक्रम संपन्न हुआ।यहां पंडित सर्वेश पाठक ने यजमान उदित नारायण और उनकी पत्नी रंजना के हाथों विधि-विधान से भगवान साईं की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर मास्टर सुरजन यादव, दुर्गेश, रतीभान, दर्शन, कुलदीप, जितेंद्र, अमित, मानिकचंद, रामचंद्र, भोला सिंह, नन्हा यादव और पुजारी मोहित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.