गाँवो के विकास को लेकर अधिकारियों ने की बैठक

बाराबंकी : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अन्तर्गत ब्लाक सभागार सिरौलीगौसपुर में 9 थीम के तहत गांवों के विकास का कैसे विकास हो इस पर एक दिवसीय प्रशिक्षण रीतिका सोनकर राज्य प्रशिक्षक व जसवंत सिंह ट्रेनर द्वारा ग्राम पंचायत सदस्यों प्रतिनिधियों प्रधान व सचिव पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार को ब्लॉक सभागार सिरौलीगौसपुर में खण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा के संयोजन में हुए प्रशिक्षण में रीतिका सोनकर राज्य प्रशिक्षक ने ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, सचिव एंव पंचायत सहायकों को विकास का लक्ष्य 9 थीम के तहत गांव का विकास स्वतंत्र रूप से कैसे हो गांव का विकास बुनियादी ढांचा, गरीबी मुक्त स्वस्थ्य गांव, महिला हितैषी, बाल हितैषी, आत्मनिर्भर सामाजिक रुप से सुरक्षित, न्याय संगत,एंव सुशासन वाले गांव का  9 थीम पर विकास करने पर विस्तृत रुप से प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम में मनीष शुक्ला, सुरेश चंद्र यादव, सतीश वर्मा राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.