सांई मंदिर में मूर्ति स्थापना के बाद हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन

मसौली बाराबंकी : विकास खंड मसौली की ग्राम पंचायत बड़ागांव के मोहल्ला मढीटोला स्थित सांई मंदिर में सांई बाबा की मूर्ति स्थापना के उपरांत मंगलवार को विधि-विधान से हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सर्वेश पाठक ने यजमान उदित नारायण व उनकी पत्नी रंजना के हाथों वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ागांव, मसौली, धरौली, सिसवारा, चंदनपुरवा, नसीरनगर सहित आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सांई बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद के रूप में पूड़ी, सब्जी, चावल और खीर का वितरण किया गया। इस अवसर पर मास्टर सुरजन यादव, दुर्गेश, रतिभान, दर्शन, कुलदीप, जितेंद्र, अमित, मोहित, मानिकचंद, रामचंद्र, भोला सिंह, नन्हा यादव, कृष्ण गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.