शांति भंग की आशंका में दर्जन भर लोगों का चालान, पुलिस की कार्रवाई से गुंडों में दहशत
बाराबंकी - कोतवाली टिकैतनगर क्षेत्र में मारपीट और विवाद की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिलाओं समेत करीब दर्जन भर लोगों का शांति भंग में चालान किया। पुलिस की इस कार्रवाई क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मारपीट और आपसी विवाद की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और संबंधित लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।
इस दौरान मौके पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ अन्य पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में गुंडों और अराजक तत्वों में भय का माहौल देखा गया। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। पुलिस ने भी साफ किया है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्टर - नफीस अहमद
No Previous Comments found.