7th राज्यस्तरीय कर्मचारी /अधिकारी सद्भावना खेल प्रतियोगिता का आयोजन
बाराबंकी : यू पी सिविल सर्विसेज प्लेयर्स एसोसिएशन बाराबंकी के तत्वाधान में 10thवाहिनी पीएसी ग्राउंड बाराबंकी में 7th राज्यस्तरीय कर्मचारी /अधिकारी सद्भावना खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बाराबंकी जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदो से आये हुए राज्य स्तरीय कर्मचारियों व अधिकारीगणों की क्रिकेट एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन खेलों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मान्य सदस्य विधान परिषद श्री अंगद सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सदस्य विधान परिषद श्री हरगोविंद सिंह द्वारा जी प्रदान करके किया गया इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्षडॉ आर पी सिंह राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री आर पी सिंह कोषाध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र वर्मा महामंत्री डॉक्टर कमल कुमार सिंह वैश्य उपाध्यक्ष आशीष यादव उपाध्यक्ष रवि कनौजिया संगठन मंत्री रिकी भट्ट संयुक्त मंत्री सीमा सिंह तथा प्रचार प्रसार मंत्री संदीप सिंह तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। आज प्रथम दिवस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें कुल 9 टीमें प्रतिभाग कर रही है जिनके कुल 9 लीग मैच 2 सेमीफाइनल व 1 फाइनल मैच कुल 12 मैच खेले जायेंगे।क्रिकेट लीग मैच का प्रथम मैच यूपीएससीआरटीसी वारियर्स और गोल्डेन ग्लेडिएटर्स के मध्य खेला गया जिसमें गोल्डेन ग्लेडिएटर्स के कप्तान आशीष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 157 रन का स्कोर अर्जित किया।जिसके जवाब में यूपीएसआरटीसी टीम 137 रन ही बना सकी।इस मैच में मैन ऑफ द मैच विजई टीम के खिलाड़ी सत्यम रहे जिन्होंने 48 रन बनाए और 2 विकेट भी झटके। क्रिकेट लीग मैच का दूसरा मैच रुथलेश स्मैसर्श और एल्फा लीजेंड के मध्य खेला गया। जिसमें टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए रुथलेश स्मैसर्श की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 126 रन बनाए जिसके जवाब में अल्फा लीजेंड टीम 116 रन ही बना सकी।इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे मोहित रहें, जिन्होंने 27 रन बनाये तथा तीन विकेट भी झटके। कप्तान रिकी भट्ट ने बहुमूल्य चार विकेट प्राप्त कर मैच को अपनी गिरफ्त में लिया। आज के दिन का तीसरा और अंतिम मैच रुथलेस स्मैशर्स तथा फ़ार्मा मेडिको वॉरियर्स के बीच खेला गया। जिसने रुथलेस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 12 ओवर्स में 190 रन बनाये। इसके जवाब में फ़ार्मा की टीम 105 रनों पर सिमट गई। इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच समद राठौर रहे
रिपोर्टर - नफीस अहमद

No Previous Comments found.