भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति का होली मिलन समारोह, नेताओं ने दिया भाईचारे का संदेश

बाराबंकी - ग्राम मजरे डिंगुर, गाजीपुर में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.के. शुक्ला के निवास स्थान पर आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व एकता का संदेश दिया।

समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र कुमार सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति अपने सभी कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ बिना किसी भेदभाव के खड़ी रहती है और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने मनरेगा को लेकर कहा कि सरकार को इस योजना से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए, क्योंकि इससे गरीब और मजदूर वर्ग की आजीविका जुड़ी हुई है। वहीं गैस सिलेंडर को लेकर चल रही लंबी लाइनों और जनता की परेशानी पर भी उन्होंने चिंता जताई और सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई और लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.के. शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री जयशंकर अवस्थी, प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट वीर बहादुर सिंह, प्रदेश सचिव प्रदीप शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा,मंडल महासचिव दीपक बाबू मिश्रा, जिला प्रभारी मुराद अली सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.