पुलिस अधीक्षक बाराबंकी ने देर शाम किया कोतवाली फतेहपुर का औचक निरिक्षण

बाराबंकी : में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सोमवार देर शाम फतेहपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न अभिलेखों तथा रजिस्टरों की गहनता से जांच की। एसपी ने क्राइम रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, मलखाना और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कार्यालय का भी दौरा कर अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिसकर्मियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद, एसपी ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों की रोकथाम तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने पर जोर दिया। एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जगताराम कनौजिया, कोतवाल अमित प्रताप सिंह सहित फतेहपुर थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.