खाद्य विभाग का कई दुकानों का छापा, दुकानदारों हड़कंप

बारा‌बंकी :  के फतेहपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय है। खाद्य निरीक्षक डॉ. अंकिता यादव ने इसरौली गांव में स्थित फहीम किराना स्टोर और कमरुद्दीन किराना स्टोर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकानों पर रखे विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची गई। संदिग्ध पाए गए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि इन नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी से क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से भागते दिखे। प्रशासन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका हो तो तत्काल इसकी सूचना विभाग को दें।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.