बेलहरा में ईद-उल-फ़ित्र का त्यौहार बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया
बाराबंकी : बेलहरा में ईद-उल-फ़ित्र का त्यौहार बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे क़दीमी ईदगाह में ईद की नमाज़ शाही इमाम मौलाना क़ुर्बान अली ने पढ़ाई। नमाज़ के बाद लोगों ने नगर और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जिसमें कोतवाल आशुतोष मिश्रा और चौकी प्रभारी अरविंद पटेल अपनी पुलिस टीम के साथ ईदगाह के आसपास डटे रहे। इस प्रकार बेलहरा में ईद-उल-फ़ित्र का त्यौहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.