प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन राजेश अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
बाराबंकी : बाराबंकी के रामसनेहीघाट तहसील के विकासखंड बनीकॉडर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नई ब्लाक कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे द्वारा किया गया। जिसमें बनीकॉडर ब्लॉक से राजेश सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया तो वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद शैलेंद्र द्विवेदी को मिला। प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने कहा कि संगठन शिक्षकों के अधिकारों मान सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संघर्षरत रहा है। उन्होंने नवगठित कार्यकारी को शुभकामनाएं देते हुए शैक्षिक गुणवत्ता सुधार व शिक्षक हितों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। इसके अलावा उदय कुमार अग्रवाल को मंत्री और दिनेश प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जनपदीय मंत्री उमानाथ मिश्रा कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ देवेंद्र द्विवेदी संयुक्त मंत्री सुनील त्रिपाठी दिलीप तिवारी जिला मीडिया प्रभारी जय कुमार उपाध्यक्ष श्याम किशोर बाजपेई मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद
No Previous Comments found.