बाराबंकी में कार पलटने से व्यापारी के पुत्र की गई जान , बेटी अस्पताल में भर्ती
बाराबंकी : फतेहपुर बाराबंकी रोड पर आलू व्यापारी शमी अहमद के पुत्र मोहम्मद इरशाद की कार अनियंत्रित होकर गिरी खायी में ,कार में इरशाद अपनी 2 वर्षीय बेटी के साथ घर जा रहा था,सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने गाड़ी को बाहर निकलवाया और दोनों लोगों को फतेहपुर सामुदायिक केंद्र पहुँचाया, जहाँ पे चिकित्सको ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया, उसकी मासूम बेटी की हालत गम्भीर देखते हुए उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया,यह सूचना जब परिवार जनों तक पहुँची तो वहां पर कोहराम मच गया,इरशाद के पिता शमी अहमद इसरौली में आलू का व्यापार करते हैं इरशाद भी अपने पिता के साथ उसी काम मे सहयोग करता था,जवान बेटे की मौत की ख़बर सुनकर पिता की हालत बहुत ख़राब हो गयी,क्षेत्र में जैसे ही यह ख़बर पहुँची भारी भीड़ मृतक के आवास पर पहुँच के अंतिम दर्शन के उमड़ पड़ी,इरशाद बहुत ही मिलनसार और सामाजिक व्यक्तिव का युवक था,दर्शन करने आने वाले सभी लोगों की आंखें नम रहीं।
रिपोर्टर : मोहम्मद गुफरान


No Previous Comments found.