राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम का 4 अप्रैल को जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित
बाराबंकी : राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम चार अप्रैल को जिले में आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्य सूचना आयुक्त शनिवार को पूर्वान्ह 11:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त विभागों के जनसूचनाधिकारियों एवं उनके प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में जन सूचना अधिकार के संबंध मे विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। समीक्षा बैठक के उपरांत आयुक्त द्वारा प्रेस वार्ता की जायेगी।
रिपोर्टर : हयातुर्रहमान
No Previous Comments found.