केंद्र व प्रदेश सरकार की स्टार्ट अप इंडिया नीति से प्रेरित होकर गौ रक्षा पर आधारित देशी काऊ ब्याज फिल्म
बाराबंकी - इनबिसबल टैलेंट प्राईवेट कम्पनी के बैनर तले बन रही देशी काऊ ब्याज फ़िल्म के प्रोड्यूसर एंड कास्टिंग डायरेक्टर इंद्रमित्र (अंकुर) जो कि डेढ़ुआ मजरे बिरौली तहसील रामनगर के निवासी है। फिल्म के प्रोड्यूसर एंड कास्टिंग डायरेक्टर इंद्रमित्र (अंकुर) बताते है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की स्टार्ट अप इंडिया नीति से प्रेरित होकर गौ रक्षा पर आधारति देशी काऊ ब्याज फ़िल्म न केवल युवाओं के भविष्य और शिक्षा पर आधरित है, बल्कि समाज के प्रति एक सकारात्मक सन्देश भी देती है। फिल्म के प्रमुख किरदारों में द्वारिका प्रसाद के किरदार में यशपाल शर्मा, बीना के किरदार में कानी कुसुर्ती, कमनटेटर के किरदार में इस्तियाक खान, बब्बन के किरदार में राजेंद्र गुप्ता नजर आयंगे। फिल्म के सभी किरदारों ने अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर अंदाज से निभाते नजर आ रहे है। फिल्म की शूटिंग के दृश्यों में रफी मेमोरियल इंटर कालेज,बिरौली के प्राथमिक विद्यालय व गांव के इर्दगिर्द के वातावरण को प्राथमिकता दी गई है। फिल्म के निर्देशक हैप्पी रंजीत,ऑडिटर आर्यन वर्मा की भूमिका रहेगी।
रिपोर्टर - सरवर अली
No Previous Comments found.