वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार द्विवेदी के विदाई समारोह में लोगों ने नम आखों से दी विदाई

फतेहपुर बाराबंकी :  बाराबंकी जिले के फतेहपुर उपनिबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालय में कार्यरत बडे बाबू (वरिष्ठ लिपिक) राजेश कुमार द्विवेदी के सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट)  विदाई समारोह का आयोजन बीती रात्रि राम नगर रोड स्थित लोटस मैरिज लॉन में सम्पन्न हुआ 

फतेहपुर रजिस्ट्री कार्यालय में काफी समय से रहे वरिष्ठ लिपिक की विदाई धूमधाम से की गयीं इस आयोजन में बड़े बाबू की सेवा को याद कर भावुक हुए सहकर्मी जिसमें विभागीय कर्मचारियों, अधिवक्ताओं ने उन्हें नम आँखों से भावभीनी विदाई दी।
अनुशासन और कार्यक्षमता की तारीफ समारोह के दौरान सब-रजिस्ट्रार अवधेश कुमार मिश्रा ने की उन्होंने राजेश कुमार द्विवेदी को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह और बुके भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में सब-रजिस्ट्रार ने कहा कि  राजेश कुमार द्विवेदी का कार्यकाल बेहद अनुशासित और ईमानदारी भरा रहा। उनके अनुभवों ने कार्यालय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं सहकर्मियों ने साझा कीं यादें
इस विदाई समारोह में तहसील के अन्य कर्मचारी और स्थानीय अधिवक्ता गण भी शामिल हुए। कनिष्ठ लिपिकों ने बडे बाबू के मार्गदर्शन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल काम सिखाया, बल्कि मुश्किल मामलों को सरल तरीके से निपटाना भी बताया। सेवानिवृत्त हो रहे बडे बाबू ने भी अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ए आई जी नवीन कुमार सिंह, सदर सब रजिस्ट्रार हरीश चतुर्वेदी, सब रजिस्ट्रार रामनगर कादम्बरी त्रिपाठी, सब रजिस्ट्रार सिरौली गौसपुर, पूर्व एम एल सी हरगोविंद सिंह, पूर्व वरिष्ठ लिपिक जवाहरलाल,पूर्व सहायक लिपिक अर्चना यादव सहित  बड़े बाबू के पारिवारिक जन मौजूद रहे 
साथ ही  डी पी तिरपाठी मुकेश , सुधीर वर्मा, अनुरुद्ध कुमार,  सर्वेश कुमार, रानू, उपस्थित रहे 

वहीँ अधिवक्ताओं में बार अध्यक्ष प्रेम चन्द्र पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी, महामंत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव, नफीस अहमद, विकास श्रीवास्तव, प्रवीण पटेल, सुशांत वर्मा, के के मिश्रा, राम मनोज यादव, गणेश शंकर मिश्रा, अनीस अहमद मोहम्मद फहद, मोहम्मद अनवर, शेख शहाबुद्दीन, शाक्षी श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार,  श्रीवास्तव, नियाज़ वारिस, प्रिंस वर्मा, महेन्द्र सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव स्टाम्प वेंडर, व आदित्य श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण व लोग मौजूद रहे 

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.