आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाडी को मौरंग लड़े डम्पर ने मारी टककर

बाराबंकी : फतेहपुर कस्बे में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। पटेल चौराहे पर बड़डुपुर क्षेत्र में लगी आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौरंग लदे एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और फायर ब्रिगेड के सभी कर्मचारी सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सामने से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बड़डुपुर क्षेत्र में लगी आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड टीम का समय पर पहुंचना बेहद जरूरी था, लेकिन इस हादसे के कारण राहत कार्य में कुछ देर की बाधा उत्पन्न हो गई।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.