जनता के हाथों हुआ विकास का लोकार्पण सदर विधायक सुरेश यादव ने दी भाजपा को कड़ी चेतावनी

बाराबंकी : सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को विस्तार देते हुए विधायक सुरेश यादव ने एक बार फिर अपनी अनूठी कार्यशैली की मिसाल पेश की। क्षेत्र के विकासखंड देवां अंतर्गत ग्राम बेल्हा,पवैयाबाद और कोटवाकला में विधायक निधि से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़कों का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ।बुजुर्गों और महिलाओं ने काटा फीता विधायक सुरेश यादव ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए स्वयं फीता काटने के बजाय गांव के सम्मानित बड़े-बुजुर्गों और महिलाओं से सड़कों का उद्घाटन करवाया।इस भावुक क्षण ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। विधायक ने कहा कि विकास पर असली हक जनता का है।इसलिए इसका लोकार्पण भी उन्हीं के हाथों होना चाहिए।भाजपा पर तीखा हमला लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश' संबोधित करते हुए विधायक सुरेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर प्रहार किए।उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा भाजपा चुनाव जीतने के लिए भ्रष्ट तरीकों का इस्तेमाल कर लोकतंत्र की पवित्रता को नष्ट कर रही है। प्रदेश का विकास पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है और भाजपा के फैसलों से केवल जनता को परेशानी हो रही है।महंगाई और बेरोजगारी आज हर वर्ग महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहा है। जिससे जनता में भारी आक्रोश है।।झूठ की राजनीती भाजपा अपनी गिरती साख और हताशा के कारण समाजवादी पार्टी पर अनर्गल और झूठे आरोप लगा रही है।भाजपा सत्ता के अहंकार में मदहोश है।इनका असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। अब इनकी 'चार सौ बीसी' चलने वाली नहीं है। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है और भाजपा की नफरत की राजनीति का अंत निश्चित है।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.