कम्पोजिट स्कूल सनौली मे वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन

बाराबंकी : कम्पोजिट स्कूल सनौली मे वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन बड़ी धूम धाम से मनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार राय और ब्लॉक के समस्त ए.आर.पी. द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी ने कक्षा-8 उत्तीर्ण बच्चों को अग्रिम कक्षाओ के लिए शुभ आशीष दिया। वरिष्ठ अध्यापक सोम प्रकाश मिश्र ने कहानी के माध्यम से बच्चों को प्रेरित किया। इसी क्रम मे ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह एवं समस्त ए.आर.पी. द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी गई।खंड शिक्षा अधिकारी राय  द्वारा समस्त बच्चों को पुरस्कार देकर आशीर्वचन दिया गया।नामांकन को बढ़ाने एवं डिजिटल माध्यम से शिक्षा को कैसे बढ़ाया जाए इस पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर ए. आर.पी. अनिल कुमार, शिवेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, पूर्व ए. आर. पी. अतुल गुप्ता,अरुण वर्मा,वरिष्ठ अध्यापक राकेश कुमार, योगेंद्र त्रिपाठी, महेंद्र राम, घनश्याम जायसवाल, दीपक वर्मा,सुनीता देवी, राजिया बानो, अंजू वर्मा, आशीष वर्मा, राम जी सोनी, दिनेश वर्मा, मानवेन्द्र सिंह, अरविन्द यादव, विकास कुमार, राजीव साहू,अंकित तिवारी, प्रतिभा वर्मा आदि उपस्थित रहकर कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाया।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.