उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
फतेहपुर बाराबंकी : शासन के निर्देशानुसार आज तहसील फतेहपुर सभागार में उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, उपजिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को सुना, और सम्बंधित अधिकारीयों को समय के अन्दर जनता की समस्याओ के निस्तारण के आदेश दिये सम्पूर्ण समाधान दिवस में सी ओ फतेहपुर जगतराम कनोजिया,तहसीलदार वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय, सैय्यद तहजीब हैदर उपस्थित रहे
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये प्रार्थना पत्रों का विवरण इस प्रकार है
विभागों की संख्या: इसमें 12 विभागों से कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
विभागवार विवरण:
- राजस्व विभाग: 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 03 निस्तारित, 06 अवशेष।
- पुलिस विभाग: 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 11 अवशेष।
- विकास विभाग: 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 01 अवशेष।
- खाद्य एवं रसद विभाग: 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 02 अवशेष।
- विद्युत विभाग: 02 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 02 अवशेष।
- नगर निकाय: 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 01 अवशेष।
- महिला कल्याण विभाग: 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 01 अवशेष।
- जल निगम: 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 01 अवशेष।
- सिंचाई विभाग: 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 01 अवशेष।
- वन विभाग: 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 00 निस्तारित, 01 अवशेष।
- कृषि विभाग: 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 01 निस्तारित, 00 अवशेष।
- समाज कल्याण विभाग: 03 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 03 निस्तारित, 00 अवशेष।
4. सामान्य विवरण: सम्पूर्ण समाधान दिवस में वैशाली अहलावत तहसीलदार फतेहपुर व नायब तहसीलदार कुर्सी / फतेहपुर / विशुनपुर एवं समस्त राजस्व निरीक्षकों के साथ अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद

No Previous Comments found.