घटना के 24 घंटे के अंदर हत्या में शामिल चार अभियुक्तों को सफदरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाराबंकी - सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चौखंडी के निकट डंडो एव ईट से बेरहमी से हत्या करने वाले 4 अभियुक्तों को सफदरगंज पुलिस ने स्वाट एव सर्विलांस टीम के सहयोग से घटना के 24 घंटे के अंदर हत्या मे शामिल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आला कत्ल डंडा सहित घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया। 

घटना के पीछे प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया है।

बताते चले कि शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम चौखंडी के निकट जलनिकासी के एक नाले से 18 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ था जिसकी ईट एव् डंडो से कुचल कर हत्या की गयी थी मृतक युवक की शिनाख्त रामपुर कटरा निवासी मो0 आसिफ पुत्र मो0 वैस के रूप मे हुई थी मृतक के भाई वसीम की तहरीर पर पुलिस ने रामपुर कटरा निवासी तौफीक पुत्र  पुत्र मो0 अकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी है पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए  हत्याभियुक्त.मो0 तौफिक पुत्र मो0 अकील मो0 अकील पुत्र  मो0 खलील,शाहरूख पुत्र मो0 कलीम फैज पुत्र मो0 मुबारक  को गिरफ्तार कर निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद डण्डा व घटना में प्रयुक्त एक अदद सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद किया।  

पुलिस की पूछताछ मे पता चला कि अभियुक्त तौफिक मृतक आसिफ की बहन से मोबाइल पर बातचीत करता था जिसका विरोध आसिफ व उसके परिजनों द्वारा किया जाता था, जिस कारण दोनों पक्षों में दिनांक शुक्रवार को विवाद हुआ था  और मृतक आसिफ का प्रेम सम्बन्ध अभियुक्त शाहरूख व फैज की बहन से था। जिसकी जानकारी होने पर  शाहरूख व फैज द्वारा मृतक आसिफ को मेला दिखाने के बहाने ले गये और मो0 तौफीक पुत्र मो0 अकील, मो0 अकील पुत्र मो0 खलील, शाहरुख पुत्र कलीम फैज पुत्र मुबारक ने मिलकर हत्या कर दी।

रिपोर्टर - सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.