सेवानिवृत शिक्षक अलंकरण समारोह में सेवानिवृत्त हुए 6 शिक्षक एवं 3 शिक्षक मित्रों सम्मानित किया

मसौली बाराबंकी : ब्लाक संसाधन केंद्र बड़ागांव मे आयोजित सेवानिवृत शिक्षक अलंकरण समारोह मे सेवानिवृत हुए  6 शिक्षक एव 3 शिक्षा मित्रो को खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार एव डायट प्रवक्ता महेंद्र कुमार ने अंगवस्त्र एव प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा दीर्घ आयु की कामना की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने कहा कि यह समारोह न केवल विदाई है, बल्कि उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान का उत्सव है। 

उनके द्वारा दी गई शिक्षा और मार्गदर्शन छात्रों व समाज के लिए अमूल्य है क्योकि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे जहां भी रहते हैं। 

शिक्षा की अलख जगाते रहते हैं आज से आप लोग  एक नए अध्याय की शुरुआत की  है, जिसमें वे अपने परिवार के साथ समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। 

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षा मित्रों का अहम योगदान है। 

उनके योगदान की सराहना होनी चाहिए जिनकी भूमिका कभी समाप्त नहीं होती है। 
डायट प्रवक्ता महेंद्र कुमार ने कहा कि यह आयोजन यह संदेश देता है कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे समाज को हमेशा शिक्षित करते रहते हैं शिक्षक अब यह अपने कनिष्ठ साथियों को बराबर मार्गदर्शन करते रहेंगे। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षा मित्र साथियो के अधिकार एव सम्मान के लिए हमारा संघ सदैव लड़ता रहेगा प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रो के मानदेय मे जो बढ़ोत्तरी की है उसके लिए हम सरकार को धन्यवाद देते है लेकिन हमारे शिक्षा मित्र साथियो को जो उनका वास्तविक मेहनताना मिलना चाहिए वह अभी नहीं प्राप्त है जिसके लिए हम आप सभी को संगठित होने की जरूरत है। शिक्षा मित्र संघ के जिला कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि शिक्षा मित्र प्राथमिक शिक्षा की प्रमुख कड़ी है जिनसे कार्य तो शिक्षक की भांति लिया जाता है परन्तु शिक्षकों एव शिक्षामित्रों के बींच असमंता है शिक्षक 62 वर्ष की उम्र मे सेवानिवृत्त होते है लेकिन शिक्षामित्रों को 60 वर्ष मे ही सेवानिवृत्त कर दिया जाता है जिन्हे भी 62 वर्ष की उम्र मे सेवानिवृत्त करना चाहिए।
कार्यक्रम मे  कंपोजिट स्कूल हेतमपुर के प्रधानाध्यापक मो0 तूफेल, कंपोजिट विद्यालय रजाईपुर चक्रपाणी मिश्रा 
यूपीएस अतरौली राशिदा प्रवीन, प्राथमिक विद्यालय धरमपुर कटरा शाबाना सिद्दीकी कंपोजिट विद्यालय शाहपुर विचित्रा वर्मा,
यूपीएस बांसा  गायत्री जयसवाल, प्राथमिक विद्यालय  भयारा द्वितीय के शिक्षा मित्र राज बहादुर वर्मा कंपोजिट विद्यालय  ज्योरी के मशाराम व  प्राथमिक विद्यालय लाला का पुरवा विनोद कुमार मिश्रा के सेवानिवृत होने पर अंगवस्त्र एव प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी गयी। तथा शिक्षामित्र राज बहादुर व विनोद कुमार मिश्रा को संघ की ओर से साईकिल देकर सम्मानित किया गया।
शिक्षक राजेश कुमार यादव के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम को ए आर पी आदित्य कुमार, मसौली ब्लाक के पूर्व बी आर सी सी बी सिंह, सेवानिवृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, आरती सिंह, गरिमा मिश्रा, सोनिका मिश्रा, अमृता श्रीवास्तव पूनम गौस्वामी, ग्राम प्रधान बड़ागांव प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पूर्व प्रधान मेढिया राममूर्ति यादव, राघवेंद्र यादव, आदि लोगो ने विचार व्यक्त किये।

रिपोर्टर : सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.