नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी ने दिलाई पड़ और गोपनीयता की शपथ

बाराबंकी : फतेहपुर  बाराबंकी कस्बे के राज पैराड़ाइज हाल में कस्बे में नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सी सिंह  ने शपथ दिलाई, जिसमें विधायक साकेन्द्र वर्मा मुख्य अतिथि थे।

नगर क्षेत्र फतेहपुर के लिए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,दयाशंकर जोशी 'पप्पू' और रीतेश जैन 'टीनू' को सभासद नामित किया गया। बेलहरा में सुनील सोनी, संतोषी और कपिल वर्मा को नामित सभासद बनाया गया।

विधायक साकेन्द्र वर्मा ने सभासदों से नगर के विकास कार्यों में आपसी सामंजस्य बनाने और बिना भेदभाव के काम करने की अपील की। उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित करने का आह्वान किया।
शपथ ग्रहण में कस्बे सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.