महिला-किशोरी पर जानलेवा हमला, पुलिस-प्रधान व स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
बाराबंकी : जनपद के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां घर में घुसकर महिला और किशोरी पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया।घटना के बाद अब पीड़ित परिवार पुलिस, ग्राम प्रधान और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर गंभीर आरोप लगा रहा है। जिससे पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।
क्या है पूरा मामला
पीड़ित गुलाम नवी के अनुसार, आरोप है कि पड़ोस के दबंग लोग पुरानी रंजिश के चलते ईंट, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए। राबिया के चेहरे पर ईंट से वार किया गया।जिससे उसका होंठ फट गया और जबड़ा प्रभावित हुआ। वहीं ननकुन्नी के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया।जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायल मौके पर ही बेहोश हो गईं। गंभीर चोटें, फिर भी ‘हल्का मुकदमा’?
घायलों को पहले सूरतगंज सीएचसी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके सिर और चेहरे पर टांके लगे हैं। इसके बावजूद पीड़ित का आरोप है कि मेडिकल रिपोर्ट को “नॉर्मल” दिखाया गया और पुलिस ने भी गंभीर धाराओं के बजाय मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
न्याय की गुहार
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं, निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
रिपोर्टर : नफीस अहमद


No Previous Comments found.