संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

मसौली बाराबंकी : बुधवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सायपुर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके बड़े भाई के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सायपुर निवासी देवी दयाल पुत्र रामसरन बुधवार की सुबह करीब 4 बजे पत्नी से चाय बनाने की बात कह कर घर से निकला लेकिन काफी देर तक वापस न लौटने पर तलाश की गयी तो घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित बड़े भाई प्रदीप के घर मे जाकर फांसी का फंदे से लटकता मिला सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक चार भाई थे सभी अलग अलग घरो मे रहते थे इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है मृतक देवीदयाल की 5 वर्ष पूर्व शादी  हुई थी और उनकी एक 2 साल की मासूम बेटी भी है। घटना के बाद पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.