सिरौलीगौसपुर ब्लॉक सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई

बाराबंकी : ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई।इस बैठक में ब्लॉक के सचिव, टीए और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता ने विभिन्न कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहना चाहिए और उन्हें शीघ्रता से पूरा किया जाना चाहिए। श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि कोई भी आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए ताकि किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा न हो।
बैठक के दौरान मनरेगा और जी रामजी योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक पंचायत विकास अधिकारी मनोज कुमार, सचिव  कुलदीप वर्मा, विवेक कुमार, सतीश वर्मा, वीरेंद्र तिवारी और राजेश कुमार रावत, अरविंद कुमार यादव सुरेश चंद्र यादव, मनीष शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.