समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण विद्यालय में चयन होने पर अभिषेक का सम्मान

बाराबंकी : समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण विद्यालय तीरगाँव बाराबंकी मे  प्राथमिक विद्यालय मुहिउद्दीनपुर के कक्षा 5 के छात्र अभिषेक पुत्र  राधेश्याम का चयन होने पर  सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी निवासी राधेश्याम के पुत्र अभिषेक ने शिक्षिका बुशरा रियाज, नेहा वर्मा, संतोष कुमारी, एव अक्षय कुमार  के कुशल मार्गदर्शन में सफलता प्राप्त कर जय प्रकाश नारायण विद्यालय तीरगाँव बाराबंकी मे चयन प्राप्त किया।बुधवार को ग्राम प्रधान रमाशंकर,ए आर पी आदित्य कुमार व राजेश कुमार ने स्कूल मे छात्र अभिषेक को समनानित किया इस मौक़े पर शिक्षिका बसरा रियाज ने छात्र अभिषेक वर्मा को स्कूली बैग भेंट किया।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.