बाराबंकी में हार्ट क्लिनिक की शुरुआत, मरीजों को मिलेगी राहत

मसौली : डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, प्यारेपुर सरैंया में शनिवार को हृदय रोग (हार्ट क्लिनिक) सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई।

 अस्पताल के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. (प्रो.) ए.के. श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका प्रयास है कि हर व्यक्ति को सही मार्गदर्शन, समय पर जांच एवं बेहतर उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि हार्ट क्लिनिक के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच एवं आधुनिक उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े। साथ ही अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद एवं पंचकर्म जैसी प्राचीन पद्धतियों के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
डा0 ए के सिंह कहा कि आज के दौर में हृदय रोग, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं, इसलिए रोकथाम ही सबसे बेहतर उपाय है। इस संदर्भ में आयुर्वेदिक औषधियाँ एवं पंचकर्म अत्यंत सहायक सिद्ध हो सकते हैं। डिवाइन धनवन्तरी अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा दोनों की सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिससे आम जनता को व्यापक लाभ मिल सके।
उन्होंने विशेष रूप से बताया कि पंचकर्म जैसी विशिष्ट आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से शरीर की शुद्धि एवं रोगों की जड़ से उपचार पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिससे मरीजों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को अस्पताल की सेवाओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।
इस अवसर पर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकगण — डॉ. आशीष अस्थाना (स्वास्थ्यवृत्त), डॉ. अमल एस. बाबू (काय चिकित्सा), डॉ. अनीता श्रीवास्तव (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ),  डॉ. मुकेश प्रताप (योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा), सचिन कुमार वर्मा (प्रशासनिक अधिकारी ), राजकुमार वर्मा (पीआरओ) सहित अन्य स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : सरवर अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.