शिक्षा के बग़ैर कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में उन्नति नहीं कर सकता:अहमद सईद हर्फ़
बाराबंकी : शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के बगैर कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में उन्नति नहीं कर सकता। शिक्षा से ही शैक्षिक, बौद्धिक, सामाजिक, आर्थिक आदि विकास होते हैं। उपरोक्त विचार अहमद एजुकेशनल एकेडमी, ईदगाह रोड, निकट मस्जिद आयशा फतेहपुर में आयोजित एजुकेशनल सेमीनार के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट लखनऊ के एडवोकेट एवं जमीअत उलमा बाराबंकी के लीगल एडवाइज़र अहमद सईद हर्फ़ ने व्यक्त किये उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि मैंने गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है इसलिए मेरी प्रधानाचार्या जी से गुजारिश है कि गरीबी की वजह से कोई बच्चा पढ़ाई-लिखाई से वंचित न होने पाए। मुझे इस बात पर गर्व है कि अहमद एजुकेशनल एकेडमी के सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। मैं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सभी छात्र-छात्राओं को मुबारकबाद पेश करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही एकेडमी की प्रधानाचार्य अज़मतुन निसा ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिष्टाचार, सभ्यता और संस्कार के लिए शिक्षा प्राप्त करना बहुत ज़रूरी है। आज का दौर आधुनिक दौर है अगर छात्र-छात्राएँ अपने को समय के साथ अपडेट नहीं कर पाए तो वो बहुत पीछे रह जाएंगे, छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए सभी विषयों का ज्ञान प्राप्त करना होगा। इस एजुकेशनल सेमिनार का प्रारम्भ मशहूर शायर अल्लामा इक़बाल की नज़्म, लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी, से हुआ और समापन राष्ट्रगान से हुआ। सेमिनार का सफल संचालन छात्रा हिरा ज़ैनब ने किया। इस अवसर पर एकेडमी के शिक्षक, शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : नफीस अहमद


No Previous Comments found.