युवक का शव आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला
बाराबंकी - फतेहपुर थाना क्षेत्र के मिठवारा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव आम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना आर के मैरिज प्लान के पास की है, जहां सुबह स्थानीय लोगों की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहम्मदपुर मजरे मिठवारा गांव निवासी 29 वर्षीय इंद्रजीत पुत्र राम प्रकाश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई,घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक के इस कदम के पीछे क्या कारण रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही मृतक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे कार्यवाही में जुटी हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग स्तब्ध हैं कि आखिर युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
रिपोर्टर - मोहम्मद गुफरान

No Previous Comments found.