जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट एक दर्जन से अधिक लोग घायल
बाराबंकी - तीन दिन पूर्व कराये गये बैनामे की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों मे हुई जमकर मारपीट मे एक पक्ष से 10 लोगो व दूसरे पक्ष के 4 लोग घायल हो गये मारपीट की सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया जिसमे दो लोगो के सिर मे गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है जिसमे एक हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है। बताते चले कि मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम गेंदौरा निवासी रामकैलाश, बाबूलाल, चंद्रशेखर पुत्रगण धर्मपति की करीब पोने 5 बीघा जमीन का बैनामा तीन दिन पूर्व 15 अप्रैल को कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम पीरपुर मजरे इब्राहिमाबाद निवासी रमाकांत, ओमकार पुत्रगण अशोक वर्मा ने अपने नाम कराया था
जिसपर शनिवार को रमाकांत, ओमकार ट्रैक्टर से जुतवा कर कब्जा कर रहे थे तभी पड़ोसी गांव निभहापुरवा मजरे जलुहामऊ निवासी रामसमुझ यादव पुत्र रामनरायण अपने भाई शौभेलाल, चेतराम पुत्र शौभेलाल, बब्लू, गजराज, रामसनेही पुत्रगण राम समुझ, अखिलेश पुत्र शोभेलाल, मुकेश पुत्र पांचू, अनुज, अनुराग, अजय प्रवेश, मुस्सू, संजय पुत्रगण राम मिलन, बिहारी पुत्र महादेव, कमलू पुत्र रामनरायण अपने करीब दो दर्जन अज्ञात लोगो के साथ एक राय होकर हमला कर दिया कब्जा कर रहे रमाकांत, ओमकार पुत्रगण अशोक वर्मा के शोर मचाने पर बचाने दौड़े सचिन कुमार पुत्र रामशंकर, सुमित पुत्र रामनाथ, सहजराम पुत्र भललर, दीपू पुत्र विनय कुमार, जितेंद्र पुत्र हरिकेश, राजीव कुमार पुत्र राजकुमार, मनोज कुमार पुत्र राजकुमार, प्रमोद पुत्र रामसेवक पर विपक्षियों ने हमला कर दिया लाठी, डंडो एव बांको से हमला करने से लोग घायल हो गये वही विपक्षी कमलेश यादव पुत्र रामनरायण ने बताया कि शनिवार की दोपहर खेत मे खाद बोकर घर वापस आ रहा था कि रास्ते मे ओमकार रमाकांत पुत्रगण अशोक निवासी पीरपुर मजरे इब्राहिमाबाद थाना कोठी अपने साथी राजेंद्र, फूलचंद्र पुत्र क्षत्रिपाल, दीपू पुत्र गुड्डू रोहित, नंदू पुत्र बैजनाथ, विनोद उदयराज पुत्रगण रामनरेश, प्रमोद रामफेर पुत्र रामसेवक करन पुत्र सहजराम,अमित सुमित पुत्रगण रामनाथ, रामनाथ पुत्र बाबादीन, सोनू मोनू विपिन पुत्रगण राम् सिंह, मनोज कुमार राजीव कुमार पुत्रगण राजकुमार निवासी ग्राम गेंदौरा थाना मसौली अपने अज्ञात लोगो के साथ हमला कर दिया जिसमे कमलेश पुत्र रामनरायण, शौभेलाल पुत्र रामनरायण, अखिलेश पुत्र बब्लू, अमरेश पुत्र रामसमुझ घायल हो गये। जिन्हे सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया है दोनो ओर से मिलो तहरीर पर मसौली पुलिस घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कर कार्यवाही कर रही है वही सुमित व सचिन के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है जिसमे सचिन की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है।
रिपोर्टर - सरवर अली

No Previous Comments found.