तहसीलदार फतेहपुर ने दिया जनगणना सफलतापूर्वक करने का गुरुमंत्र

बाराबंकी : तहसील फतेहपुर के बेलहरा रोड स्थित साईं पीजी कॉलेज में चल रहे जनगणना ट्रेनिंग में तहसीलदार वैशाली अहलावत गुरुवार को प्रशिक्षण ले रहे कार्मिकों के बीच थी, उन्होंने कहा कि भारत की पहली डिजिटल जनगणना को सफलतापूर्वक करने के लिए ट्रेनिंग को मनोयोग से पूरा करें, जनगणना शुरू करने से पहले दिए गए मैटेरियल को ध्यान से जॉच करें, साहित्य का अध्ययन करें और अपनी टीम के साथ सही समन्वय बनाए रखें, जिस जगह कार्य करना है वहां के लोगों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण रखें और सहयोग लें। उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल गणना में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर टेक्निकल टीम सहयोग के लिए चौबीस घंटे सातों दिन उपलब्ध रहेगी। अंत में उन्होंने कहा कि हमें तटस्थ रहते हुए इस डिजिटल जनगणना को सफलतापूर्वक पूर्वक संपन्न करना है।इस दौरान नायब तहसीलदार सैय्यद तहज़ीब हैदर दस ट्रेनर और दो मास्टर ट्रेनर के साथ ही सभी ट्रेनी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.