एक युवती 18 अप्रैल की रात्रि को अचानक घर से चली गई
मसौली ,बाराबंकी : थाना क्षेत्र की एक युवती के अचानक घर से लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक सहित आधा दर्जन लोगो पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा शहादतगंज की एक 19 वर्षीय युवती 18 अप्रैल की रात्रि को अचानक घर से कहीं चली गई, जिसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
बाद में परिजनों को शक हुआ कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में लापता युवती के भाई ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी बहन अक्सर गांव की एक युवती के साथ बांसा शरीफ स्थित मजार शरीफ पर जाया करती थी जिससे गांव के ही युवक मो0 जैद पुत्र मो0 नफीस से मिलना जुलना होता था और 18 अप्रैल की रात्रि को मो0 जैद, अपने बहनोई मो0 असफाक, भांजे मो0 अली, पिता मो0 नफीस व अपनी माँ बहन के साथ मिलकर बहला फुसलाकर भगा ले गये है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत पर आरोपी युवक सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे है।
रिपोर्टर : सरवर अली
No Previous Comments found.