मोहम्मपुर खाला अमित सिंह भदौरिया का दद्दन सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने किया स्वागत

बाराबंकी : भारतीय किसान यूनियन भानू के तहसील अध्यक्ष फतेहपुर दद्दन सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने कोतवाली मोहम्मपुर खाला के नवागत कोतवाल श्री अमित सिंह भदौरिया को अन्न भेंट कर उनका स्वागत किया। नवागत कोतवाल अमित सिंह भदौरिया जी ने हम किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मेरे रहते हुए किसानों को परेशान होने की कोई जरूरत नही है। किसान के लिए थाने के द्वार हर समय खुले हुए है। किसान बेझिझक हमसे मिलकर  अपनी बात रख सकता है। हम किसान की हर सम्भव मदद करेंगे। इस अवसर पर, नगर अध्यक्ष बेलहरा सूरज रस्तोगी जी,युवा नगर अध्यक्ष शिवम सिंह, महामंत्री प्रदीप वर्मा जी,किसान नेता जितेंद वर्मा जी, सुजल जी,सत्यवान जी सुर्जनपुर प्रधान प्रतिनिधि अंकित सिंह जी, तहसील उपाध्यक्ष सुनील सोनी जी,शौरभ चौहान,उपेंद्र चौहान,विमल चौहान आदि किसान साथी मौजूद रहे।

रिपोर्टर - नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.